
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बदायूं ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न थानों पर पहुंचे शिकायतकर्ताओं एवं पुलिस कार्यालय में उपस्थित फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

समयबद्ध और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश
जनसुनवाई के दौरान एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और प्रत्येक प्रकरण में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई की जाए।
शिकायतों के निस्तारण पर विशेष जोर
एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो।




