Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
टॉप न्यूज़यूपीराज्य

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रुपये का किया प्रावधान, महिला कल्याण योजनाओं को भी मिली अतिरिक्त धनराशि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के प्रथम अनुपूरक बजट में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है।

सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए सरकार ने निर्णायक कदम उठाया है। इस व्यवस्था के तहत राज्य सड़क परिवहन निगम को प्रतिकर भुगतान के लिए अनुपूरक बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र में वरिष्ठ महिलाओं को रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा देने का वादा किया था। सरकार के इस कदम को महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सुविधा से जोड़कर देखा जा रहा है।

  • महिला कल्याण विभाग को 1,094.40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि

अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग के लिए 1,094.40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। इस राशि से निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री शक्ति समृद्धि योजना के लिए भी बजट

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री शक्ति समृद्धि योजना के लिए अनुपूरक बजट में 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

सरकार का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोक कल्याण संकल्पों को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है।

  • भू-जल संरक्षण और जागरूकता के लिए भी अतिरिक्त बजट

अनुपूरक बजट में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के लिए भी अतिरिक्त धनराशि का प्रावधान किया गया है। विभाग के अनुपूरक बजट में करीब 1.475 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्रस्तावित की गई है।

यह धनराशि लघु सिंचाई विभाग की भू-जल जन-जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार योजना के लिए रखी गई है। इसके तहत लोगों को भू-जल के महत्व, उसके संरक्षण और बेहतर उपयोग के प्रति जागरूक करने से संबंधित कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

One Comment

  1. बहुत ही शानदार और सकारात्मक खबर। ऐसे ही निष्पक्ष पत्रकारिता जारी रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!