Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
टॉप न्यूज़देशयूपी

रक्षाबंधन पर योगी सरकार की बड़ी सौगात, महिलाओं को 3 दिन मुफ्त रोडवेज यात्रा

रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा, 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में मुफ्त सफर; एक पुरुष सहयात्री को भी मिलेगी सुविधा।

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को यूपी रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।

यह सुविधा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। खास बात यह है कि महिला के साथ यात्रा करने वाले एक पुरुष सहयात्री को भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।

इसके अलावा नगर विकास विभाग की 900 से अधिक बसों में भी यह सुविधा लागू की जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और घर जाएंगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की गई है।

नव दर्पण समाचार

खबर वही, जो सच के करीब हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!