Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
बदायूंबिल्सीयूपी

राखी से पहले बुझ गया चार बहनों के इकलौते भाई का चिराग, करंट ने ली 19 वर्षीय शिवम की जान

म्यूजिक सिस्टम का तार लगाते समय हुआ हादसा, मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बिल्सी (बदायूं)। रक्षाबंधन की खुशियां मनाने की तैयारियों के बीच बिल्सी में एक परिवार पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटा कि त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। मोहल्ला संख्या छह स्थित गौशाला रोड पर बुधवार को बिजली का करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाला शिवम कश्यप चार बहनों के बीच अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर शिवम घर में म्यूजिक सिस्टम का तार लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

परिजन आनन-फानन में शिवम को बिल्सी के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उच्च चिकित्सा केंद्र ले जाने की सलाह दी। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया।

  • जिस भाई की कलाई सजनी थी, उसी घर में छाया मातम

रक्षाबंधन पर चारों बहनें अपने इकलौते भाई शिवम की कलाई पर राखी बांधने की तैयारियों में जुटी थीं। किसी को क्या पता था कि पर्व से ठीक पहले परिवार का यह लाड़ला हमेशा के लिए उनसे दूर चला जाएगा।

शिवम की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। चारों बहनों और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में रक्षाबंधन को लेकर खुशियां और तैयारियां होनी थीं, वहां अचानक मातम पसर गया।

  • चार बहनों का इकलौता भाई था शिवम

शिवम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। चार बहनों के बीच इकलौते भाई की अचानक मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस दर्दनाक घटना ने मोहल्ले के लोगों को भी झकझोर दिया।

परिजनों के लिए यह हादसा जिंदगी भर का ऐसा जख्म छोड़ गया, जिसे शायद ही कभी भुलाया जा सके।

अच्छे और स्वादिष्ट खाने के लिए संपर्क करें महाराज ढाबा, बिल्सी

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!