Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
टॉप न्यूज़यूपी

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदले

संभल के SP केके बिश्नोई का तबादला, अब बिजनौर की कमान

उत्तर प्रदेश पुलिस में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से जारी तबादला सूची में 7 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है। इस फेरबदल में संभल के पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई का भी तबादला कर उन्हें बिजनौर का नया SP बनाया गया है।

तबादला सूची के मुताबिक विनीत जायसवाल को गोंडा से हटाकर SP सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अभिषेक को बिजनौर से स्थानांतरित कर गोंडा का नया SP बनाया गया है।

बलरामपुर के SP विकास कुमार को हटाकर SSP झांसी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि SSP झांसी BBGTS मूर्ति को अब SSP मेरठ बनाया गया है। मेरठ के SSP रहे अविनाश पांडे को हटाकर DGP कार्यालय से अटैच किया गया है।

वहीं चारू निगम, जो SP 112, पुलिस मुख्यालय में तैनात थीं, को भी अटैच किया गया है।

PPS से IPS बने दो अफसरों को मिली जिले की कमान

तबादला सूची में PPS से IPS बने दो अधिकारियों को भी जिले की कमान सौंपी गई है। विकास चंद्र त्रिपाठी को SP संभल बनाया गया है, जबकि मार्तंड प्रकाश सिंह को SP बलरामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इस फेरबदल के बाद अब संभल जिले की पुलिस कमान विकास चंद्र त्रिपाठी के हाथों में होगी, जबकि संभल के पूर्व SP केके बिश्नोई अब बिजनौर की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Ravi Kumar

Thakur Ravi Kumar Editor-in-Chief | Nav Darpan News 🎤 Independent Journalist 📰 Ground Reports | Breaking News | Public Interest ⚖️ Truth • Facts • Accountability 📍 Bilsi, Badaun | Uttar Pradesh "सच दिखाना हमारा धर्म, जनता की आवाज़ हमारी पहचान।"

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!