टॉप न्यूज़बदायूंबिसोलीयूपीराजनीति

कुशाग्र सागर की सपा में एंट्री की अटकलों के बीच आदित्य यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘हवा का रुख देखकर लोग…’

18 अक्टूबर को अखिलेश यादव से मुलाकात की चर्चाओं पर सांसद ने कहा- अभी पुख्ता जानकारी नहीं, लेकिन सपा में बड़े पैमाने पर हो रही जॉइनिंग

बदायूं। उत्तर प्रदेश की सियासत में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदलने की चर्चाओं के बीच बदायूं में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं।

इसी बीच बदायूं से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव का कुशाग्र सागर को लेकर बयान सामने आया है। सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने सांसद से सवाल किया कि क्या 18 अक्टूबर को कुशाग्र सागर की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात होने वाली है और क्या वह समाजवादी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं?

सवाल के जवाब में आदित्य यादव ने कुशाग्र सागर की जॉइनिंग की सीधे तौर पर पुष्टि नहीं की। सांसद ने कहा कि अभी ऐसी कोई पुख्ता जानकारी उनके पास नहीं आई है। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि चुनाव नजदीक है और समाजवादी पार्टी में बड़े तौर पर जॉइनिंग का सिलसिला चल रहा है।

आदित्य यादव ने कहा कि पार्टी में लगातार लोग जुड़ रहे हैं और “मौसम भी अपने आप को…” कहते हुए उन्होंने इशारों में राजनीतिक माहौल की ओर संकेत किया।

सांसद के इस बयान के बाद कुशाग्र सागर के सपा में जाने की चर्चाओं ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। हालांकि अभी तक कुशाग्र सागर के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

बिसौली की सियासत में क्यों अहम हैं कुशाग्र सागर?

कुशाग्र सागर बदायूं की बिसौली (सुरक्षित) विधानसभा सीट से 2017 में भाजपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे। वह पूर्व मंत्री योगेंद्र सागर के पुत्र हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा के आशुतोष मौर्य से महज 1,834 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

अब अगर कुशाग्र सागर के सपा में शामिल होने की चर्चाएं सच साबित होती हैं, तो इसका सीधा असर बिसौली विधानसभा की स्थानीय राजनीति पर पड़ सकता है। फिलहाल निगाहें 18 अक्टूबर को होने वाली संभावित मुलाकात और उसके बाद सामने आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हैं।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!