बदायूं में पुलिसकर्मियों का हाईवोल्टेज ड्रामा! बंद शराब ठेके के बाहर भिड़े 4 सिपाही, VIDEO वायरल
शराब लेने को लेकर पहले जाने की बात पर विवाद की चर्चा, देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट में बदला मामला

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में चार पुलिसकर्मियों के आपस में भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी एक बंद पड़े शराब के ठेके के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान शराब लेने को लेकर पहले कौन जाएगा, इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया और पुलिसकर्मियों के बीच लात-घूंसे चलने लगे।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस विभाग में भी चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और विवाद की वास्तविक वजह तथा इसमें शामिल पुलिसकर्मियों की पहचान को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
⚠️ सवाल यह है कि जिन पुलिसकर्मियों के कंधों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है, अगर वही सार्वजनिक जगह पर आपस में भिड़ते नजर आएं तो आम जनता में पुलिस की छवि पर इसका क्या असर पड़ेगा?




