उसावांदातागंजबदायूंयूपी

उसावां में भाजपा होर्डिंग को लेकर बवाल! अध्यक्ष प्रतिनिधि पर रोकने और अभद्रता का आरोप, वीडियो वायरल

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ घटनाक्रम

बदायूं।

बदायूं के उसावां नगर में भाजपा के शुभकामना होर्डिंग लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वार्ड नंबर 11 निवासी अर्जुन कश्यप ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रियंका सिंह चौहान के प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह चौहान पर होर्डिंग लगाने से रोकने, गाली-गलौज करने और विवाद करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने का दावा किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को वह श्रावण मास और रक्षाबंधन की शुभकामनाओं वाले फ्लेक्स होर्डिंग नगर के विभिन्न स्थानों पर लगवा रहे थे। इन होर्डिंगों में क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ सहित भाजपा के कई पदाधिकारियों के चित्र लगे थे। आरोप है कि इसी दौरान उन्हें होर्डिंग लगाने से रोक दिया गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। वहीं वायरल वीडियो को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

नोट: यह समाचार शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले में पुलिस की जांच जारी है तथा दूसरे पक्ष का आधिकारिक बयान प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!