
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने बदायूं जिले में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 (बुधवार) को जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित होने वाले इन सम्मेलनों में बूथ अध्यक्षों को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और चुनावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है।
सम्मेलन का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
बिसौली – प्रातः 11:30 बजे, एसवीएम इंटर कॉलेज
सहसवान – दोपहर 3:00 बजे, प्रेम रिसॉर्ट, इस्लामनगर
बिल्सी – प्रातः 10:30 बजे, भगवानदास पैलेस, उझानी
बदायूं सदर – दोपहर 2:00 बजे, डायट ऑडिटोरियम
शेखूपुर – प्रातः 10:00 बजे, डायट ऑडिटोरियम
दातागंज – दोपहर 12:00 बजे, सिंह बारात घर, कोल्ड स्टोर के पास
पार्टी की ओर से सभी बूथ अध्यक्षों से समय पर पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि एक ही दिन जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में इस स्तर पर सम्मेलन आयोजित करना भाजपा की आगामी राजनीतिक तैयारियों का संकेत माना जा रहा है।




