
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान टीम ने संदिग्ध एवं अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की तथा उन्हें सत्यापन के बाद आवश्यक हिदायतें दीं। पुलिस ने लोगों से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
उघैती पुलिस का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
नव दर्पण न्यूज़, बदायूं



