यूपीहाई-वोल्टेज ड्रामे
मोबाइल टावर पर चढ़ना बना खतरनाक ट्रेंड! महाराजगंज में युवती के हाई-वोल्टेज ड्रामे से मचा हड़कंप उपशीर्षक:
फरेंदा क्षेत्र में घंटों चली मशक्कत, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा, वजह की जांच जारी

महराजगंज।
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के पिपरा तहसीलदार गांव में एक युवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि युवती किन परिस्थितियों में टावर पर चढ़ी थी।
हाल के दिनों में टावर पर चढ़ने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे यह एक चिंताजनक और खतरनाक ट्रेंड बनता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसे जोखिम भरे कदम न उठाएं और किसी भी समस्या की स्थिति में प्रशासन या पुलिस से संपर्क करें।



