फैजगंज बेहटाबदायूंबिसोलीयूपी
बदायूं: विद्युत तार चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 कुंतल तार और मैजिक वाहन बरामद
फैजगंज बेहटा पुलिस की कार्रवाई से चोरों में मचा हड़कंप, मैजिक वाहन भी बरामद

बदायूं। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त सलीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से करीब 10 कुंतल विद्युत तार और एक मैजिक वाहन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, विद्युत तार चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। बरामद विद्युत तार और मैजिक वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद तार कहां से चोरी किया गया था और इस घटना में अन्य कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं।
Nav Darpan News | बदायूं




