
बदायूं। जनपद बदायूं में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार कुल 31 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। आदेश में संबंधित पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।


जारी आदेश के अनुसार थाना उघैती के निरीक्षक राजवीर सिंह को थाना दातागंज में निरीक्षक अपराध के पद पर भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन सहित विभिन्न थानों और चौकियों में तैनात उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
प्रमुख स्थानांतरणों में उपनिरीक्षक रिकू कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बरतारा, थाना जरीफनगर, उपनिरीक्षक गौरव कुमार को प्रभारी चौकी ककराला, थाना अलापुर से प्रभारी चौकी ककरा, थाना इस्लामनगर, जबकि उपनिरीक्षक राजू राणा को वीआईपी सेल से प्रभारी चौकी ककराला, थाना अलापुर भेजा गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक अन्नत अमारिया को चौकी जहाबपुर से थाना कादरचौक, उपनिरीक्षक आकाश कुमार को चौकी रोडवेज से चौकी जहाबपुर, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को चौकी नाधा से चौकी रोडवेज तथा उपनिरीक्षक योगराज सिंह को चौकी नवादा से चौकी नाधा की जिम्मेदारी दी गई है।
आदेश में थाना दातागंज, मुजरिया, उघैती, सहसवान, इस्लामनगर, कादरचौक समेत पुलिस लाइन से जुड़े कई अधिकारियों के स्थानांतरण भी शामिल हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के नेतृत्व में बदायूं पुलिस में एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद 31 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है।
इस फेरबदल को जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
एसएसपी अंकिता शर्मा के कार्यकाल में पुलिस महकमे में जवाबदेही, अनुशासन और कार्यप्रणाली में सुधार पर लगातार जोर देखने को मिल रहा है। हाल के दिनों में विभिन्न मामलों में कार्रवाई और अब बड़े स्तर पर स्थानांतरण से पुलिस विभाग में जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है।
नव दर्पण न्यूज़ की नजर में बदायूं पुलिस की हर गतिविधि पर लगातार अपडेट जारी रहेगा।




