गांधी-शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा ने महापुरुषों को किया नमन, सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।”
एसएसपी अंकिता शर्मा ने दिलाई सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा

बदायूं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुलिस लाइन बदायूं में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में सराहनीय सेवाओं के लिए निरीक्षक प्रवीण कुमार, उपनिरीक्षक दीनानाथ मौर्य, मलखान सिंह, चन्द्रपाल सिंह, मुख्य आरक्षी नत्थू सिंह, शिव प्रताप सिंह, राजेश कुमार और सुखवीर सिंह को ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ प्रदान किया गया।
वहीं मुख्य आरक्षी चालक भुवनेश कुमार को ‘उत्कृष्ट सेवा पदक’ से अलंकृत किया गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया, सहायक पुलिस अधीक्षक सुमेध मिलिंद जाधव सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।




