Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
बदायूंबिल्सीयूपीलोकल न्यूज़

ट्यूबवेल पर पंखे का तार लगाते समय करंट से किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उघैती थाना क्षेत्र के खिरकबाड़ी भूड़ गांव की घटना, सुबह झोपड़ी में सोने के बाद पंखा चलाने के दौरान हुआ हादसा

बदायूं। जनपद के उघैती थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना उघैती पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, दहगवां विकासखंड क्षेत्र के ग्राम खिरकबाड़ी भूड़ निवासी राजपाल (50 वर्ष) अपने घर के सामने ट्यूबवेल के पास बनी झोपड़ी में सो रहे थे। बुधवार तड़के करीब 4:30 बजे वह उठे और टेबल फैन चलाने के लिए उसका तार वहां मौजूद बिजली के तारों में लगाने लगे। इसी दौरान उनका हाथ बिजली के तार से छू गया और उन्हें तेज करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची उघैती पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक राजपाल अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। इनमें दो पुत्रों और एक पुत्री का विवाह हो चुका है। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!