
आगरा में नारकोटिक्स टीम को बड़ी सफलता मिली है। करीब 2 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
कार्रवाई के संबंध में सीओ आगरा नारकोटिक्स उमेश पवार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हेरोइन की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।




