
झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के पास गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, आबान अहमद अपने भाई से जेल में मुलाकात करने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में आबान अहमद समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और दुर्घटना की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।




