
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी विधायक उमाशंकर सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि, “भाई तो बहुत हैं, लेकिन एससी-एसटी के अलावा अन्य सभी छोड़कर चले गए, पर उमाशंकर सिंह ने मुझे नहीं छोड़ा।”
मायावती के इस बयान को राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे उमाशंकर सिंह के प्रति उनके भरोसे और पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा के रूप में देखा जा रहा है। बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि बसपा नेतृत्व अपने पुराने और भरोसेमंद नेताओं को विशेष महत्व दे रहा है।




