लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बीते दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताते हुए कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
बारिश और जलभराव को देखते हुए लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के डीएम को फील्ड में उतरकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करने और प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन को जलभराव और संभावित बाढ़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
प्रदेश के 32 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी के बीच प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे, निचले और जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर तक चक्रवाती सिस्टम का असर बना रह सकता है।
- ⚠️ Nav Darpan News की अपील:
बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। सुरक्षित रहें और प्रशासन एवं मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।




