बदायूं में मंदिर मरम्मत को लेकर खूनी बवाल! घर में घुसकर महिला समेत परिवार पर हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
मुन्ने खां, नईम, गद्दू खां और सलमान पर मारपीट का आरोप
बदायूं। बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम अकोली में शिव मंदिर की मरम्मत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर हिंसा में बदल गया है। गांव निवासी दुष्यंत कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह ने आरोप लगाया है कि मुन्ने खां पुत्र इमाम अली, नईम, गद्दू खां और सलमान पुत्र अशरफ सहित अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला किया और तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार, 5 अगस्त 2026 की रात करीब 8 बजे आरोपी घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मुन्नी देवी और अवनीश को भी बुरी तरह पीटा गया। परिवार का आरोप है कि मारपीट में मुन्नी देवी को गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों का इलाज जिला अस्पताल बदायूं में चल रहा है। परिजनों का दावा है कि मुन्नी देवी की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि अन्य घायल भी उपचाराधीन हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना और नामजद शिकायत देने के बावजूद बिल्सी पुलिस ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई (IGRS) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



