
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति आशीष प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पति को अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान आरोपी ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद कुल्हाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


