Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
देशधर्मबदायूंयूपी

श्रावण मास व कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों की डीएम-एसएसपी ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, बैरिकेडिंग और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग पर रहेगा विशेष फोकस।

बदायूं। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, चिकित्सा सुविधाएं, पार्किंग, डायवर्जन और कांवड़ यात्रियों के विश्राम स्थलों सहित सभी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

डीएम और एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने, सोशल मीडिया की प्रभावी मॉनिटरिंग करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में सीडीओ गामिनी सिंगला, एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार, एएसपी (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया, एएसपी (नगर) अभिषेक कुमार सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!