
बदायूं। जिले की पुलिस व्यवस्था में SSP अंकिता शर्मा ने बड़ा फेरबदल किया है। 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। उझानी, कोतवाली, अलापुर, उघैती, मुजरिया, बिल्सी और फैजगंज बेहटा समेत कई जगहों पर नई तैनाती की गई है।

उझानी में बड़ा बदलाव करते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि पुलिस लाइन से धर्मेंद्र सिंह को उझानी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं माधो सिंह बिष्ट, जो अलापुर के प्रभारी निरीक्षक थे, उन्हें कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अलापुर थाने की कमान अब उपनिरीक्षक सनी चौधरी को दी गई है। सनी चौधरी इससे पहले थाना इस्लामनगर की करसका चौकी के प्रभारी थे।
उघैती में भी बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह को दातागंज भेजा गया है, जबकि उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह को उघैती का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
मुजरिया थाने की जिम्मेदारी अब नीरज कुमार संभालेंगे। वहीं प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा को एएनएचटी की जिम्मेदारी दी गई है।
बिल्सी के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा को गैरजनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन से सर्वेंद्र कुमार शर्मा को बिल्सी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसी तरह फैजगंज बेहटा के प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार को गैरजनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह उपनिरीक्षक कपिल कुमार को फैजगंज बेहटा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं दातागंज के प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह को गैरजनपद स्थानांतरण के चलते पुलिस लाइन भेजा गया है और उघैती से स्थानांतरित ऋषिपाल सिंह को दातागंज की कमान सौंपी गई है।
- 🔥 नए चेहरों की एंट्री, थानों में बदली कमान
SSP अंकिता शर्मा के इस बड़े फेरबदल के बाद कई थानों में नई टीम और नई कमान देखने को मिलेगी। खासतौर पर उझानी, कोतवाली, उघैती, मुजरिया, बिल्सी और फैजगंज बेहटा में हुए बदलाव पर पुलिस महकमे के साथ-साथ क्षेत्र के लोगों की भी नजर रहेगी।
Nav Darpan News | बदायूं




