बदायूंबिनावरयूपीराज्यलोकल न्यूज़

बदायूं: मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्रा साक्षी बनीं एक दिन की थाना प्रभारी

बिनावर थाने में कक्षा 8 की छात्रा ने सुनीं जन शिकायतें, पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और महिला सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

बदायूं। मिशन शक्ति फेज 6.0 के तहत बदायूं पुलिस ने बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को थाना बिनावर में कक्षा 8 की छात्रा साक्षी पुत्री आदित्य कुमार सिंह को एक दिन के लिए सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया।

इस दौरान छात्रा साक्षी ने थाना प्रभारी की भूमिका निभाते हुए थाने के दैनिक कार्यों को समझा और जन शिकायतों की सुनवाई की। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।कार्यक्रम के दौरान छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, थाने में दर्ज मामलों की सुनवाई और निस्तारण की प्रक्रिया तथा जनसहभागिता के महत्व की जानकारी दी गई। साक्षी ने थाना परिसर, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय और मिशन शक्ति केंद्र का भ्रमण भी किया।

इसके साथ ही थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की समीक्षा कराई गई और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जागरूक किया गया।

इस अवसर पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक बाबू सिंह सहित थाना बिनावर की मिशन शक्ति टीम मौजूद रही।

बदायूं पुलिस के अनुसार, मिशन शक्ति फेज 6.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव मिलता है और उनमें नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास विकसित होता है।

नव दर्पण न्यूज़ | बदायूं

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!