

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
सीएम योगी ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। उन्होंने देश और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना भी की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे।




