
उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके परिवारों को बड़ी राहत देते हुए ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारंभ किया। आगरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गई।
इस योजना के तहत उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षक एवं उनके आश्रित परिजनों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का उद्देश्य शिक्षकों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करना तथा गंभीर बीमारी की स्थिति में आर्थिक बोझ कम करना है।
सरकार का कहना है कि यह पहल शिक्षकों के सम्मान और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के लागू होने से शिक्षकों और उनके परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में बिना तत्काल भुगतान के गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिल सकेगी।




