Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
बदायूंयूपीराजनीतिसहसवान

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन से पहले सहसवान में हाई अलर्ट, विधायक बृजेश यादव खुद संभाली तैयारियों की कमान

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज। सहसवान विधायक बृजेश यादव ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण। व्यवस्थाओं का लिया जायजा, खुद सफाई कर कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह।

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सहसवान विधानसभा क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहसवान विधायक बृजेश यादव पूरी तरह सक्रिय नजर आए।


विधायक बृजेश यादव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वह स्वयं सफाई करते हुए भी दिखाई दिए। उन्होंने संबंधित लोगों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं।

विधायक की इस सक्रियता की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। समर्थकों का कहना है कि बृजेश यादव स्वयं मैदान में उतरकर तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!