मध्य प्रदेश के आगर मालवा में दर्दनाक सड़क हादसे में यूट्यूबर छवि वार्ष्णेय और उनकी मां की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छवि उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए जा रही थीं, तभी उनकी कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में उनके पिता समेत दो लोग घायल हुए हैं।
छवि वार्ष्णेय के यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से अधिक सब्सक्राइबर बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर से उनके प्रशंसकों और परिचितों में शोक की लहर है।




