
पीलीभीत।
बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस लाइन पीलीभीत में जनपद के एसएसपी, सभी नोडल अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।





