
बदायूं। पूर्व सांसद संघमित्रा मौर्य ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पवित्र पर्व है। यह त्योहार परिवार और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है।
उन्होंने सभी देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की।




