
मुंबई में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बड़ा बयान दिया है। शाह ने कहा कि BJP के नेतृत्व वाले NDA की सरकार वाले सभी 21 राज्यों में 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले समान नागरिक संहिता लागू करने का लक्ष्य है।
अमित शाह ने कहा कि कई राज्यों में UCC लागू किया जा चुका है और उन्हें पूरा विश्वास है कि 2029 से पहले NDA शासित सभी 21 राज्यों में इसे लागू कर दिया जाएगा।
UCC का उद्देश्य धर्म के आधार पर अलग-अलग व्यक्तिगत कानूनों की जगह विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे मामलों में एक समान कानूनी व्यवस्था लागू करना है।




