
बदायूं। जनपद के जरीफनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। समसपुर कुबरी गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना मिलते ही जरीफनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।




