
बिसौली/बजीरगंज। बजीरगंज क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर स्थित ओम शारदा रिसॉर्ट में शुक्रवार रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। रिसॉर्ट से आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि दूर से ही इसकी लपटें दिखाई दे रही थीं। दमकल कर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। साथ ही आग से रिसॉर्ट में कितना नुकसान हुआ है, इसका भी आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है।
फिलहाल मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौजूद है और राहत-बचाव एवं आग बुझाने का कार्य जारी है।



