
बिल्सी। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह के तबादले की खबर सामने आने के बाद बिल्सी क्षेत्र की जनता में मायूसी देखने को मिल रही है। अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार के चलते उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच अलग पहचान बनाई।
लोगों का कहना है कि एसडीएम राजेश कुमार सिंह आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते थे और लोगों से सहजता से संवाद करते थे। यही वजह है कि उनके तबादले की खबर से कई लोग भावुक और दुखी नजर आ रहे हैं।
क्षेत्रवासियों के बीच चर्चा है कि एक अधिकारी के रूप में उनकी कार्यशैली के साथ-साथ उनका व्यवहार भी लोगों को हमेशा याद रहेगा। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
जनता की जुबान पर एक ही बात—“राजेश कुमार सिंह जैसे मिलनसार अधिकारी का तबादला बिल्सी के लिए किसी कमी से कम नहीं।”



