Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
https://navdarpannews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़बदायूंयूपीलोकल न्यूज़

बिल्सी में फॉगिंग ठप, मच्छरों के आतंक से नगरवासी परेशान

जलभराव से बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, लोगों ने नगर पालिका से तत्काल फॉगिंग और दवा छिड़काव की मांग की।

बिल्सी (बदायूं)। नगर में लंबे समय से फॉगिंग न होने के कारण मच्छरों और जहरीले कीड़ों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बरसात के मौसम में जगह-जगह जलभराव होने से हालात और भी गंभीर हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मच्छरों की भरमार के चलते दिन और रात दोनों समय लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

नगरवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारियों ने समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। जलभराव वाले क्षेत्रों में मच्छरों का तेजी से प्रजनन हो रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि पूरे नगर में तत्काल व्यापक स्तर पर फॉगिंग अभियान चलाया जाए तथा कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराकर लोगों को मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से राहत दिलाई जाए।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!