
बदायूं-भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप की एक फेसबुक पोस्ट ने बदायूं की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। धर्मेंद्र कश्यप ने अपनी फेसबुक वॉल पर सिर्फ “टाटा बाय-बाय” लिखा, जिसके बाद उनके राजनीतिक अगले कदम को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र कश्यप के राज्यसभा न भेजे जाने के बाद से राजनीतिक गलियारों में उनके अगले कदम को लेकर चर्चा चल रही है। अब उनकी इस पोस्ट को लेकर यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वह भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम सकते हैं।

हालांकि, अभी तक धर्मेंद्र कश्यप की ओर से सपा में शामिल होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि उनकी पोस्ट का इशारा वास्तव में राजनीतिक दल बदलने की ओर है या इसका कोई दूसरा मतलब है।
फिलहाल, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बदायूं की सियासत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और सभी की नजरें धर्मेंद्र कश्यप के अगले राजनीतिक कदम पर टिकी हैं।




