
बुलंदशहर। रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां देवर-भाभी के बीच कथित प्रेम संबंध इतने आगे बढ़ गए कि पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।
बताया जा रहा है कि काजल और उमेश आपस में देवर-भाभी हैं, लेकिन दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध बन गए। आरोप है कि दोनों ने मिलकर काजल के पति सुमित की गला दबाकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए सुमित के शव को फांसी पर लटका दिया गया। शुरुआत में मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले पर मिले संदिग्ध निशानों से पुलिस का शक गहराया और मौत की असली वजह सामने आने लगी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देवर-भाभी पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




