Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
टॉप न्यूज़बदायूंयूपीशेखूपुर

14 श्रद्धालुओं की मौत से गांव में पसरा मातम, शोकाकुल परिवारों से मिले डीएम-एसएसपी, सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव व शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव ने बंधाया ढांढस

बागपत हादसे में शेखूपुर विधानसभा के 14 श्रद्धालुओं की मौत, अल्लापुर चमारी पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

बदायूं। बागपत जनपद में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अल्लापुर चमारी के 14 श्रद्धालुओं की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद गांव में मातम और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दुःख की इस घड़ी में जिलाधिकारी श्री अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ग्राम अल्लापुर चमारी पहुंचे और शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। अधिकारियों ने परिजनों से घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आशीष यादव तथा शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक  भी गांव पहुंचे। दोनों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस अपार दुःख की घड़ी में परिवारों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

एक साथ 14 अपनों को खोने से अल्लापुर चमारी में गम का माहौल है। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!