
बिल्सी थाना क्षेत्र के बरनी ढकपुरा गांव के पास सड़क किनारे युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के साथ ही पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।




