बदायूं। जिले के नसीर नगर गांव से निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके नीचे कई लोग दब गए।
वायरल पोस्ट में तीन जेसीबी मशीनों के मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने की बात भी कही गई है। हालांकि, घटना में कितने लोग घायल या दबे हैं और किसी के हताहत होने की पुष्टि हुई है या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
नव दर्पण न्यूज़ इस वायरल सूचना की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। प्रशासन और पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।




