
बिल्सी। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में लेखपालों ने करीब चार घंटे कार्य बहिष्कार किया, जिससे तहसील में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित रहा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान सूरज भारती, हरिओम सिंह, दुर्गेश कुमार, सूर्य प्रताप, रविंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, विनोद कुमार सिंह और चंद्र प्रकाश समेत तहसील के तमाम लेखपाल मौजूद रहे।
लेखपालों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और मांगों के समाधान की मांग की। कार्य बहिष्कार के चलते तहसील में आने वाले फरियादियों और अन्य लोगों के काम भी प्रभावित हुए।




