
संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार (20 जुलाई) को दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद चलो मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब पहुंच गए और पुलिस से उनकी नोंकझोक भी हुई. इस बीच दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों से संयम बरतने, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है.

पुलिसकर्मियों के कानूनी निर्देशों के पालन की अपील

दिल्ली पुलिस के एडिशनल CP और PRO राजीव रंजन ने कहा, ”दिल्ली पुलिस सभी प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने, संयम बरतने और शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील करती है. सभी लोगों से आग्रह है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से व्यवहार करें, किसी भी गैर-कानूनी या हिंसक गतिविधि में शामिल न हों और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों या कर्मियों के कानूनी निर्देशों का पालन करें.”
अफवाहों पर ध्यान न दें- दिल्ली पुलिस
उन्होंने आगे कहा, ”आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अफवाहों, गलत जानकारी या बिना पुष्टि वाली सामग्री पर भरोसा न करें और न ही उन्हें फैलाएं. लोगों से अनुरोध है कि वे जानकारी के लिए सिर्फ विश्वसनीय सोर्स पर भरोसा करें और शांति, सद्भाव और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में दिल्ली पुलिस का सहयोग करें.”


