बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व में चलाए जा रहे वारंटी/वांछित अभियान के तहत थाना उघैती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सलामतपुर भूड़ में विवाद कर रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने पप्पू, अरविंद, मनोज, विकास, राजेश, सुभाष और वीरेश को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक रणधीर सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल लवकुश कुमार, कांस्टेबल मतलूब अली, रिक्रूट कांस्टेबल अंशुल सैनी एवं रिक्रूट कांस्टेबल प्रांजल देव की टीम ने अंजाम दिया।



