
हापुड़: दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक बस पर कथित तौर पर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि बदमाशों ने खुलेआम गुंडई करते हुए बस को निशाना बनाया।
इंस्पेक्टर के व्यवहार पर भी विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर पहुंचे एक इंस्पेक्टर ने पीड़ितों की शिकायत सुनने के बजाय उन्हें ही फटकार लगाई। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने कहा कि “बकवास कर रहे हो” और यह भी दावा किया कि बस में मौजूद लोगों ने खुद ही बस से पत्थर फेंके।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस की कार्यशैली और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है।




