Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
टॉप न्यूज़देशयूपी

श्रावण मास की तैयारियों का मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह व डीआईजी संजीव त्यागी ने किया निरीक्षण, भदेश्वरनाथ मंदिर से अयोध्या बॉर्डर तक कांवड़ यात्रा मार्ग का लिया जायजा

भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर में सुरक्षा, पार्किंग, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा, सभी विभागों को समय से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश।

बस्ती। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को मण्डलायुक्त बस्ती अखिलेश सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह तथा अन्य अधिकारियों के साथ भदेश्वरनाथ मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा, श्रावण मेले, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। मण्डलायुक्त एवं डीआईजी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सभी शेष कार्य समय से पहले पूरे किए जाएं। मंदिर परिसर एवं प्रमुख स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाए तथा दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाने, पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल की शिफ्टवार तैनाती करने, गर्भगृह में सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों और एंबुलेंस सेवाओं को हर समय तैयार रखने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ मार्ग पर बने गड्ढों को भरने, बिजली के खंभों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पूरे मंदिर परिसर एवं जनपद को जोन और सेक्टर में विभाजित कर मजिस्ट्रेटों एवं अधिकारियों की तैनाती करने को भी कहा गया।

इसके बाद मण्डलायुक्त, डीआईजी एवं अन्य अधिकारियों ने भदेश्वरनाथ मंदिर से अयोध्या बॉर्डर तक बस द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख स्थलों, विश्राम स्थलों, जलापूर्ति केंद्रों, चिकित्सा सहायता केंद्रों, सुरक्षा चेक पोस्टों एवं यातायात व्यवस्था का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली गई।

डीआईजी संजीव त्यागी ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, यातायात, अग्निशमन, विद्युत, लोक निर्माण विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, डीपीआरओ, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, यातायात प्रभारी सहित पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!