बदायूं। बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा में हाल ही में सड़क दुर्घटना में असमय निधन का शिकार हुईं माहेश्वरी देवी एवं सत्यम सिंह के आवास पर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य पहुंचे। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार के सदस्य शिवराज सिंह एवं हरिनंदन सिंह सहित अन्य परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विधायक आशुतोष मौर्य ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान विधायक के साथ हरिओम पाराशरी, नीटू पाल, प्रभाकर शर्मा, निगमेश्वर मिश्रा, अनुराग सिंह, सोनू मिश्रा, राधेश्याम सागर, अतुल शर्मा, मुन्नू सिंह, रफ्फन सिंह सहित अन्य सम्मानित साथी भी मौजूद रहे।




