
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से 41 पीसीएस (PCS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई जिलों के उपजिलाधिकारी (SDM), नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी तथा विभिन्न विकास प्राधिकरणों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची में वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, झांसी, मथुरा, चंदौली, बरेली, बागपत, बलिया, बुलंदशहर, पीलीभीत, मेरठ, बदायूं, बस्ती, एटा, प्रयागराज, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, गाजीपुर, जालौन, अलीगढ़, औरैया सहित कई जनपदों के अधिकारी शामिल हैं। शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल शासन व्यवस्था को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। नई तैनातियों से विभिन्न जिलों में प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
महेंद्र कुमार सिंह – विशेष कार्याधिकारी, वाराणसी विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट, वाराणसी।
बिंदु लता – उपजिलाधिकारी, जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर।
संजय चावला – उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), आजमगढ़।
इंदर पंकज – अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मथुरा से अपर आयुक्त, झांसी मंडल।
इंद्र नंदन सिंह – नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), मथुरा।
महिपाल सिंह – प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से नगर मजिस्ट्रेट, जौनपुर।
विनय कुमार मिश्रा – उपजिलाधिकारी, चंदौली से प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ।
महेंद्र प्रताप – प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से मुख्य राजस्व अधिकारी, सुल्तानपुर।
सुरेश कुमार – अपर जिलाधिकारी, हमीरपुर से सचिव, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विजय सिंह – उपजिलाधिकारी, बरेली से अपर जिलाधिकारी, हमीरपुर।
संजय कुमार सिंह – नगर मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोंडा।
तवीय कुमार श्रीवास्तव – नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ से अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल।
पंकज दीक्षित – उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ से नगर मजिस्ट्रेट, मेरठ।
सत्य प्रकाश सिंह – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मेरठ से अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल।
त्रिभुवन – अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बदायूं से अपर आयुक्त, प्रयागराज मंडल।
महेंद्र कुमार श्रीवास्तव – प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बदायूं।
अन्य अधिकारियों में प्रतिपाल चौहान, ज्ञानचंद्र गुप्ता, जगमोहन गुप्ता, लालता प्रसाद शाक्य, चंद्र प्रकाश पाठक, ज्योति सिंह, हर्ष चावला, संजीव कुमार दीक्षित, सुशांत श्रीवास्तव, राजेश कुमार वर्मा, राकेश कुमार जयंत, अरुण कुमार गिरी, रामवीर सिंह, अतुल कुमार सिंह और संध्या शर्मा समेत कुल 41 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।




