Welcome to नव दर्पण न्यूज़   Click to listen highlighted text! Welcome to नव दर्पण न्यूज़
राज्य

महिलाओं की फोटो वायरल करने के आरोप पर बवाल, बीच बाजार में जमकर मारपीट

यूट्यूबर महबूब अली पर महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप; विरोध के बाद विवाद बढ़ा, वायरल वीडियो में भारी भीड़ के बीच महिलाओं और युवकों में झड़प

पथरी। थाना पथरी क्षेत्र के पदार्थ गांव से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 27 सेकंड के वायरल वीडियो में सड़क किनारे भारी भीड़ के बीच कुछ लोगों के बीच विवाद और धक्का-मुक्की होती दिखाई दे रही है। वीडियो में महिलाएं भी मौके पर मौजूद नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि यूट्यूबर महबूब अली पर महिलाओं की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगा, जिसका महिलाओं ने विरोध किया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने के बाद बीच बाजार में मारपीट होने की बात सामने आ रही है।
वायरल वीडियो में मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा दिखाई दे रहे हैं। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है। आरोप है कि विवाद के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट की गई, जिसमें दो महिलाओं के बेहोश होने की भी बात कही जा रही है।
हालांकि वायरल वीडियो में महिलाओं के बेहोश होने की स्थिति स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती और मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।


नव दर्पण न्यूज़ की अपील: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को साझा करने से पहले उसकी सत्यता और पुलिस द्वारा की गई पुष्टि जरूर जांचें।

नव दर्पण न्यूज़

Nav Darpan News "सच की आवाज़, जनता के साथ" Nav Darpan News एक निष्पक्ष डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ आपको उत्तर प्रदेश, बदायूं सहित देश-विदेश की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें सबसे पहले मिलती हैं। हम राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन, सामाजिक सरोकार और जनहित के मुद्दों को तथ्यात्मक और जिम्मेदारी के साथ आपके सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 📌 निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार 📌 स्थानीय से राष्ट्रीय तक हर बड़ी खबर 📌 ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट और ग्राउंड रिपोर्ट Nav Darpan News – आपकी हर खबर, आपकी आवाज़।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!