
बदायूं। प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और ओवररेटिंग पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू है। जो भी व्यक्ति या प्रतिष्ठान उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली या कृत्रिम कमी पैदा करने का प्रयास करेगा, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक खरीदें तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या ओवररेटिंग की सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों की सुरक्षा और उर्वरकों के पारदर्शी वितरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।




