
26 अगस्त | उत्तर प्रदेश। लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को बड़ी सौगात देने का निर्णय लिया गया है। योजना के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मा० मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक पेंशन विभाग श्री धर्मपाल सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में योजना की जानकारी दी गई।
इस पहल को प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। योजना से बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
पात्र महिलाएं आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी के माध्यम से इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगी।




